स्वागतम

आवाज टुडे न्यूज पर आपका स्वागत है। यहां आपको देश व दुनिया की रौचक व अजब-गजब खबरों का भंडार मिलेगा। साथ ही आपको मीडिया जगत, सिनेमा जगत, ज्ञानवर्धक बातों, धर्म, संचार, तकनीक सहित अनेक मुददों की बातों सारगर्भिक जानकारी मिलेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि जब भी आप आवाज टुडे न्यूज पर आए तो आपको हर बार कुछ न कुछ नया मिले।

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

अब थारी म्हारी करेंगे बिग बच्चन और मास्टर ब्लास्टर सचिन


अब वह दिन दूर नहीं जब बॉलीबुड के विश्वविख्यात अभिनेता बिग बी अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान सचिन तेन्दूलकर थारी म्हारी करते नजर आएंगे। ऐसा इसलिए होगा कि दोनों अब एक-दूसरे के पडोस में मकान बनाने जा रहे है यानि जल्दी ही दोनों एक-दूसरे के नजदीक वाले मकान में रहकर सुबह शाम एक दूसरे से थारी म्हारी अर्थाथ बातचीत करते नजर आएंगे। 
दोनों का बंगला गुजरात के अहमदाबाद नगर से चालीस किलोमीटर दूर कैंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब (केजीसीसी) में एक साथ बन रहा है।
केजीसीसी के प्रबंध निदेशक और गुजरात कैंसविले चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट के प्रायोजक सैवी ग्रुप के निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि इस गोल्फ कोर्स में जो आवासीय परिसर बन रहे है। उनमें अमिताभ और सचिन के बंगले भी बन रहे हैं । इनके साथ देश के शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह का भी बंगला भी बन रहा है। यह गोल्फ कोर्स 160 एकड़ में फैला है और इसके आस-पास बन रहे बंगलों में इन तीन दिग्गज हस्तियों के बंगले भी शामिल हैं जो एक से सवा किलोमीटर की दूरी के अंदर होंगे। उन्होनें बताया कि टी-वन के पास बन रहा जीव मिल्खा का बंगला लगभग तैयार हो चुका है जबकि सचिन का बंगला टी-छह और अमिताभ का बंगला टी सात के पास बन रहा है।
अमिताभ और सचिन के बंगले अगले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएंगे। ये बंगले 1500 वर्ग गज में बन रहे हैं। सचिन के घर के डिजाइन में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। जिससे इसके पूरा होने में दो वर्ष का समय लगेगा। सिन्हा ने कहा अमिताभ और सचिन हालांकि बंगलों में स्थायी रूप से तो नहीं रहेंगे लेकिन वे समय-समय पर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यहां जरूर आएंगे।  दोनों ही दो-दो बार कैंसविले गोल्फ कोर्स आ चुके हैं। अमिताभ गत वर्ष पहले गुजरात कैंसविले टूर्नामेंट के अवसर पर इस गोल्फ कोर्स आए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें